Wednesday, September 9, 2020

chapter 8, आओ वृक्ष लगाएं।, प्रश्नोत्तर

                         अभ्यास

1. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए-
 
क. निधि को सबसे ज्यादा उत्सुकता किस बात को लेकर है?
उo-  निधि को सबसे ज्यादा उत्सुकता पौधा लगाने को लेकर है।

ख. जिलाधिकारी महोदय ने किस की संख्या बढ़ाए जाने पर बल दिया?
उo- जिला अधिकारी महोदय ने वृक्ष की संख्या बढ़ाए जाने पर बल दिया।

ग. वन महोत्सव कार्यक्रम किस ऋतु में आरंभ किया गया?
उo- वन महोत्सव वर्षा ऋतु में आरंभ किया गया।

घ. कम वर्षा होने तथा अधिक गर्मी पड़ने का क्या कारण है?
उo- प्रकृति का संतुलन बिगड़ने से कम वर्षा तथा अधिक गर्मी पड़ती है।

ड़. हमारे पूर्वज हमारे लिए कैसी धरती छोड़ कर गए हैं?
उo- हमारे पूर्वज हमारे लिए हरी भरी धरती छोड़कर गए हैं।

2. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

क. आज निधी के जल्दी विद्यालय जाने का कारण क्या है?
उo- आज निधि के विद्यालय में वृक्ष उगाओ हरियाली बढ़ाओ कार्यक्रम है और वह क्लास की मॉनिटर है, इसलिए उसे विद्यालय जल्दी जाना है।

ख. विद्यालय में वृक्ष उगाओ- हरियाली बढ़ाओ कार्यक्रम के लिए क्या-क्या तैयारियां की गई थी?
उo- विद्यालय में वृक्ष उगाओ-हरियाली पढ़ाओ कार्यक्रम के लिए निम्न तैयारियां की गई थी-
पौधे लगाने के लिए मैदान में चारों और छोटे-छोटे गड्ढे बनाए गए थे।
जिन बच्चों को पौधे लगाने का अवसर दिया गया था, उन्हें एक अलग पंक्ति में खड़ा किया गया था।

ग. वन महोत्सव के अवसर पर ही पौधे लगाने का कार्यक्रम क्यों रखा गया था?
उo- वन महोत्सव के अवसर पर ही पौधे लगाने का कार्यक्रम रखा गया था क्योंकि, पूरे देश में वृक्षों उगाओ हरियाली बढ़ाओ अभियान चल रहा था और यह वन महोत्सव कार्यक्रम का हिस्सा था।

घ. वन महोत्सव कार्यक्रम की आवश्यकता क्यों पड़ी?
उo- हमें वन महोत्सव की आवश्यकता इसलिए पड़ी, क्योंकि अपने स्वार्थ के कारण मनुष्य पृथ्वी की हरियाली को समाप्त करता जा रहा है। इससे जंगल समाप्त हो रहे हैं जिससे प्रकृति का संतुलन बुरी तरह से बिगड़ता जा रहा है। 

ड़. लोग अपनी कॉलोनी में वन महोत्सव किस प्रकार बना सकते हैं?
उo- लोग अपनी कॉलोनी में वन महोत्सव निम्न प्रकार से बना सकते हैं-
हम अपने आसपास की नर्सरी जाकर वहां से कुछ फूल कुछ फल और कुछ बेल वाले पौधे ला सकते हैं।
सभी कॉलोनी वासियों की मदद से गड्ढे खोदकर इन पौधों को उस में लगा सकते हैं।
पेड़ पौधे लगाने के बाद कुछ लोग इन पौधों को नियमित रूप से देखभाल करनी चाहिए।
और कभी-कभी इन पौधों में खाद भी डाली जाए ताकि उनका विकास अच्छी तरह से हो सके।

च. पौधों के अच्छी तरह विकसित होने के लिए किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उo- पेड़ पौधों को समय पर पानी देना चाहिए, और उन की जड़ नहीं काटती चाहिए, नियमित रूप से उनकी छँटाई करनी चाहिए इससे उनका अच्छी तरह से विकास होगा।

छ. प्रस्तुत पाठ किस बात पर बल देता है?
उo- पाठ में पेड़ लगाने की बात पर बल दिया गया है और वृक्षों के महत्व को समझाया है।




No comments:

Post a Comment

best gardening tips

10 Top Gardening Tips for Beginners Wondering how to start a garden? Find your confidence with these expert gardening tips. Illustration of ...